29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : कलक्टर ने लगाई डीटीओ को फटकार

समिति की मिटिंग में डीटीओ जेके माथुर के नहीं आने पर जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने जमकर फटकार लगाई और उन्होंने कहा कि यह क्या मजाक बना रखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 17 Nov 2017, 8:52 PM IST

meeting

meeting

श्रीगंगानगर.

जिला यातायात प्रबंधन समिति की मिटिंग में शुक्रवार सुबह समिति सचिव डीटीओ जेके माथुर के नहीं आने पर जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने जमकर फटकार लगाई और उन्होंने कहा कि यह क्या मजाक बना रखा है। आपकी मिटिंग में आप ही उपस्थित नहीं होना क्या मजाक है। जिला यातायात प्रबंधन समिति की मिटिंग शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में रखी गई। इस दौरान जिला कलक्टर से लेकर अन्य विभागों, पुलिस व संस्थाओं आदि के लोग पहुंच गए। इस समिति में जिला कलक्टर अध्यक्ष एवं डीटीओ सदस्य सचिव है और शेष विभागों के अधिकारी व संस्थाएं सदस्य हैं। मिटिंग की शुरूआत में ही कलक्टर ने डीटीओ के बारे में पूछा।

इस पर परिवहन विभग के निरीक्षक मनीष चुघ ने कहा कि वे छुट्टी पर हैं और कार्यवाहक डीटीओ भी अदालत के काम से गए हैं। इस पर कलक्टर नाराज हो गए और कहा कि बिना सदस्य सचिव के मिटिंग कैसे हो सकती है।जिस विभाग ने मिटिंग बुलाई, उसी विभाग के अधिकारी नहीं है, तो बाकी का समय क्यों बर्बाद किया। अवकाश पर हैं तो सूचित क्यों नहीं किया, जिससे मीटिंग आगे सरकाई जाती। उन्होंने एडीएम को सत्रह सीसी नोटिस जारी करने को कहा। कलक्टर ने डीटीओ को फोन लगाकर कहा कि आपकी मिटिंग में आप ही उपस्थित नहीं हो, यह क्या मजाक है। अवकाश पर हो तो मुझे सूचित क्यों नहीं किया। डीटीओ के मिटिंग में नहीं आने पर मीटिंग नहीं हो सकी। अब यह मीटिंग 30 नवंबर को दोपहर तीन बजे होगी। मीटिंग में एडीएम वीरेन्द्र वर्मा, सिटी सीओ तुलसीदास पुरोहित, यातायात प्रभारी सुशील कुमार, सेफ ड्राइव सेव लाइफ संस्था सचिव मोहन सोनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मिटिंग में दिखाया राजस्थान पत्रिका
- संस्था सचिव मोहन सोनी ने जिला कलक्टर को मिटिंग दौरान राजस्थान पत्रिका अखबार दिखाया और कहा कि डीटीओ का हादसों को लेकर दिया गया बयान गैर जिम्मेदाराना है। संस्था ने उनके इस बयान का विरोध जताते हुए, मामले को उच्च अधिकारियों तक भेजने के लिए कहा।

एक नंबर की दो बस कैसे
- मीटिंग में जिला कलक्टर ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से पूछा है कि लोक परिवहन की दो-दो बस कैसे चल रही है। पिछले दिनों जली एक बस का भी वहीं नंबर था और दूसरी दुर्घटना करने वाली बस का भी वही नंबर था। इन दो बसों पर एक जैसे नंबरों की रिपोर्ट लेकर अगली मीटिंग में आएं।

मिटिंग में इन मुद्दों पर होनी थी चर्चा
- मीटिंग में हाइवे पर स्पीड लिमिट की सूचना प्रदर्शित करने के लिए दस से पंद्रह किलोमीटर दूरी पर बोर्ड लगाने, दुपहिया वाहन चालकों के हेलमेट को लेकर कार्रवाई करने व आईएसआई मार्का हेलमेट लगाने के नियम पर, मुख्य बस स्टैण्ड को स्थानांतरित करने के संबंधित प्रकिया पर चर्चा, शहर में पार्र्किंग स्थलों का चिह्निकरण, शहर में बंद पड़ी ट्रेफिक लाइटों को सही करने के संबंध में, शहर में यातायात के लिए सिटी बसों के संचालन की व्यवस्था को लेकर, गंगावाहिनी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा, शिव चौक से बाइपास तक रेता व बजरी डालने वालों पर कार्रवाई करने को लेकर, परिवहन कार्यालय व ड्राइविंग ट्रैक की भूमि को लेकर सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा होनी थी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग