आजाद टाकीज रेल फाटक को बंद करने के मामले को लेकर जिला कलक्टर ने नगर परिषद, यूआईटी और पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट मंगवाई है। इस मामले में उपखंड अधिकारी यशपाल आहूजा भी अलग से रिपोर्ट तैयार करेंगे। रेल प्रशासन की ओर से जिला कलक्टर से आजाद टाकीज रेल फाटक को बंद करने के संबंध में सहमति पत्र मांगा गया है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक डीके त्यागी कलक्टर से दो बार मिल चुके हैं।