27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी गणित और जीव विज्ञान में सीटें बढ़ीं

डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राज्य सरकार ने बीएससी गणित और जीव विज्ञान में सीटों की संख्या दोगुना कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 14 Jul 2018, 8:12 PM IST

demo pic

demo pic

श्रीगंगानगर.

डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राज्य सरकार ने बीएससी गणित और जीव विज्ञान में सीटों की संख्या दोगुना कर दी है। इस संबंध में विद्यार्थी लंबे समय से मांग कर रहे थे तथा विद्यार्थियों की मांग से कॉलेज प्राचार्य ने भी राज्य सरकार को अवगत करवाया था। इसी पर कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने इन कक्षाओं में सीटें बढ़ाई हैं।


35 की बजाय 70 सीटें

पूर्व में कॉलेज में बीएससी गणित में 35 तथा बीएससी जीवन विज्ञान में 35 सीटें निर्धारित थीं लेकिन अब इन्हें बढ़ाकर प्रत्येक कक्षा में 70 कर दिया गया है। अब बीएससी गणित में 70 तथा बीएससी जीव विज्ञान में इतने ही विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। प्राचार्य डॉ.आरएस राजावत ने बताया कि उनके यहां पूर्व में कई विद्यार्थी प्रतीक्षा सूची में थे।

अब इन विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सकता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को एमए पूर्वाद्र्ध के लिए आवेदन करने वालों की संख्या करीब नौ सौ के आसपास पहुंच गई। वहीं चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रदीप मोदी ने बताया कि उनके यहां भी एमए में प्रवेश लेने वालों की संख्या मेंप्रतिदिन वृद्धि हो रही है।

सुहानी सुबह के बाद तपन भरी दोपहर

श्रीगंगानगर. इलाके में शनिवार को गर्मी ने लोगों को हलकान किए रखा। मौसम विभाग के तमाम दावों के बावजूद जिला मुख्यालय पर अब तक बादल नहीं बरसे हैं। शुक्रवार को जिले में श्रीकरणपुर सहित कुछ स्थानों पर वर्षा हुई लेकिन शनिवार को एक बार फिर तपन भरा माहौल रहा। सुबह दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई।

इस दौरान लगातार हवा भी चलती रही लेकिन धूप निकलने के साथ ही यह तेज गर्मी में बदल गई। दोपहर में सूरज के तीखे तेवर के चलते सबसे ज्यादा परेशानी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आए युवाओं को आई। दोपहर में सड़कों पर परीक्षाकेंद्र की ओर जाते परीक्षार्थी नजर आए लेकिन गर्मी से बचाव के इंतजामों के साथ। वहीं गर्मी के चलते बाजारों में ग्राहकी भी बेहद कमजोर रही। शहर की अंदरूनी कॉलोनियों में दिन के अधिकांश समय लोग घरों में दुबके रहे। शाम ढलने के बाद लोग सड़कों पर निकले।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग