10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवरटेक करते समय दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक मरा, दो घायल

-तीन घंटे तक सड़क के बीच में पड़ा रहा शव  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 28 Jun 2018, 9:22 PM IST

accident

accident

सरदारपुरा जीवन.

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ रोड पर मोरजंडखारी के पास पंजाब आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मुख्य द्वार के आगे गुरुवार दोपहर पौने तीन बजे दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस 108 की मदद से श्रीगंगानगर में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर पौने तीन बजे 38 जीजी पदमपुर निवासी मनजिंदर सिंह व उसका दोस्त सुधीर बिश्नोई हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी से मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे। आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे कि सामने से लालगढ़ की तरफ से जा रही एक अन्य मोटरसाइकिल से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकराने से तीनों युवक उछल कर नीचे गिर गए। तीनों युवक पीछे आ रहे ट्रक से टकरा गए।

एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए। ट्रक चालक वाहन को भगा ले गया। दो किलोमीटर दूर मम्मडख़ेड़ा के बस अड्डे पर ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक निजी वाहन से घायलों को श्रीगंगानगर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक का शव तीन घंटे तक सड़क के बीच में पड़ा रहा। घटना के बाद रोड पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। सादुलशहर पुलिस ने डॉक्टरों की टीम बुलाकर मोरजंडखारी पीएचसी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संवेदनहीनता की हद

एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने हुए इस हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। इनमें बड़ी संख्या वैद्य बनने वाले चिकित्सकों की थी। मृतक का शव तीन घंटे तक वहां पड़ा रहा और ये भावी चिकित्सक अपने-अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे या तस्वीरें खींचते रहे।

खेतों, बागों को वर्षा से लाभ, बुवाई में आएगी तेजी