6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : श्रीगंगानगर की क्राइम न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें

-तीन कार्रवाई में नहीं फंसा पटवारी, मामला दर्ज - परिवादी से मांगी थी साठ हजार रुपए की रिश्वत -कीचड़ में लाश मिलने से सनसनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 29 Dec 2017, 8:46 PM IST

dead body found

dead body found

तीन कार्रवाई में नहीं फंसा पटवारी, मामला दर्ज

श्रीगंगानगर.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से तीन बार कार्रवाई के बाद भी ट्रेप से बचते रहे पटवारी के खिलाफ अब साठ हजार रुपए रिश्वत मांगने का मामला दर्ज हुआ है।पटवारी ने परिवादी से इंतकाल दर्ज करने के नाम पर साठ हजार रुपए मांगे थे। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र ढिढारिया ने बताया कि 15 सितंबर को परिवादी चक 12 एसटीबी पीलीबंगा निवासी अमरीक सिंह ने शिकायत दी थी कि तहसील सूरतगढ़ के चक 110 आरडीएल में उसने जमीन खरीदी थी। जिसका इंतकाल दर्ज कराने के लिए मोकलसर हल्का पटवारी रवि गोदारा से मिला। जिसने इंतकाल दर्ज करने के लिए बार-बार चक्कर कटवाए और बाद में 60 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। इस पर ब्यूरो ने रिश्वत मांगने का सत्यापन कराया गया।

इस दौरान पटवारी रवि गोदारा ने परिवादी से खुद के लिए व तहसीलदार, गिरदावर के लिए 40 हजार रुपए मांगे, जिसमें बीस हजार रुपए इंतकाल से पहले और बीस हजार रुपए इंतकाल दर्ज होने के बाद देना तय हुआ। ब्यूरो टीम ने तीन अक्टूबर, 10 अक्टूबर व 11 अक्टूबर को सूरतगढ़ पहुंचकर ट्रेप करने के लिए जाल बिछाया, लेकिन आरोपित रवि गोदारा ने परिवादी का इंतकाल दर्ज नहीं कर आक्षेप अंकित कर कागज लौटा दिए। परिवादी पर शक होने पर रिश्वत की राशि नहीं ली। इस पर ट्रेप कार्रवाई ड्रोप कर दी गई। इसकी रिपोर्ट ब्यूरो मुख्यालय भेजी गई, जहां पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीचड़ में लाश मिलने से सनसनी

शहर में बसंती चौक के समीप शुक्रवार दोपहर बाद सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी व कीचड़ में एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि ब्रह्म कॉलोनी निवासी लालचंद (55) पुत्र किशनाराम रिक्शा चलाता था और नशा भी करता था। वह तीन दिन से घर से लापता था। शुक्रवार को उसका शव बसंती चौक के समीप सड़क किनारे भरे पानी व कीचड़ में मिला, इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। वहां के लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिस पर सेतिया चौकी प्रभारी राजकुमार मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को पानी व कीचड़ से बाहर निकलवाया। वहीं लोगों ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इस मामले में कोई भी कार्रवाई कराने से मना कर दिया और शव को ले गए।