सितौलिया, बोरी दौड़, रस्साकशी जैसे परम्परागत खेल, स्टालों पर व्यंजनों का आनंद लेते लोग और एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। शहर के पुलिस लाइन में रविवार को कुछ ऐसा ही माहौल था। राजस्थान पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर हुए आयोजन में लोगों ने परिवार सहित भागीदारी की। इस अवसर पर हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लोगों ने देर रात तक आनंद लिया।