विधायक ने कहा भाजपा के राज में दलित बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। उनमें अधिकांश मामले दबा दिए जाते हैं। उन्होने स्थानीय राजनीतिक और सरकारी तंत्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि दलित विधायक होने के कारण उनकी राय को प्राथमिकता नहीं दी जा रही। वे जिन कामों की अनुशंसा करती हैं, उनमें रोड़े अटकाए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि रायसिंहनगर में शहीद बीरबल स्मारक के लिए उन्होंने विधायक कोष से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके लिए चार बार अनुशंसा जारी करने पर भी स्वीकृति जारी नहीं हुई। गोशाला, श्रीराम नाटक क्लब और मिनी सचिवालय में वकीलों के शैड निर्माण की अनुशंसाएं भी अटकी पड़ी हैं।