
Sri Ganganagar News: जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव 12 जी छोटी निवासी गुरमेल सिंह बावरी की मेधावी बेटी रिंकू चौहान का सेना में चयन होने पर रविवार को ग्रामीणों ने खुशियां मनाई। इस बेटी के समान में गांव में रैली निकाली गई। रिंकू का पिछले साल बीएसएफ में चयन हुआ था। वह अपनी 11 माह की ट्रेनिंग पूर्ण करने के बाद रविवार सुबह दस अपने गांव पहुंची थी।
राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था और ग्रामीणों ने रिंकू के समान में कार्यक्रम का आयोजन किया था। उसके स्वागत में रैली निकाली गई और गांव के मुय बस स्टैंड पर रंगौली बनाकर महिलाओं ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि इस बेटी ने अपने माता-गुरमीत कौर व पिता गुरमेल सिंह और गुरुजनों के साथ गांव और समाज का नाम रोशन किया है।
गांव के गुरुद्वारे में हुआ समान कार्यक्रम में राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बलेदव सिंह चौहान,संस्था के संरक्षक पन्ना लाल भाटी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव रामदेवी बावरी अनूपगढ़,संस्था के प्रदेश सचिव कृष्ण चौहान,श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह आदि ने कहा कि बेटियों का देश की सुरक्षा के लिए चयनित होना युवितियों और समाज दोनों को गौरवान्वित करता है।
इस मौके पर पूर्व सरपंच सतवंत सिंह,अध्यापक जसकरण सिंह,रिकूं के पिता गुरमेल सिंह व माता गुरमीत कौर ने भी बेटी का समान किया। इस मौके पर संस्था ने 10 व 12 वीं बोर्ड में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व नए कर्मचारियों का भी समान किया।
Updated on:
21 Oct 2024, 2:50 PM IST
Published on:
21 Oct 2024, 2:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.