5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : पुलिस आई तो बड़बड़ाई लाश, कोई चैन से सोने भी नहीं देता

कहते हैं कि 'पुलिस के आगे भूत भी नाचते हैं।' शहर के लोगों ने शुक्रवार को घटित एक मामले को पुलिस की इस 'खूबी' से जोड़कर खूब चुटकियां लीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 1 Dec 2017, 9:02 PM IST

police

police

श्रीगंगानगर.

कहते हैं कि 'पुलिस के आगे भूत भी नाचते हैं।' शहर के लोगों ने शुक्रवार को घटित एक मामले को पुलिस की इस 'खूबी' से जोड़कर खूब चुटकियां लीं।मामला चोरी, चकारी या अन्य किसी वारदात से नहीं, बल्कि गलतफहमी से जुड़ा हुआ है। जब वास्तविकता सामने आई तो गंभीर माहौल हंसी मजाक में तब्दील हो गया। मौके पर मौजूद लोग चुटकी लेते नजर आए कि 'पुलिस का डर तो देखो, लाश में भी जान आ गई। हुआ यूं कि शहर में शिव चौक के समीप क्लॉथ मार्केट के सामने एक व्यक्ति को पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि झाडिय़ों में एक व्यक्ति की 'लाश' पड़ी है। इससे आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पहुंचते ही वह व्यक्ति जिसे लोग मरा हुआ समझ रहे थे, वह खड़ा हो गया। दरअसल, यह व्यक्ति थक कर लेट गया था, लोगों ने उसमें कोई हरकत नहीं देखी तो गलती से उसे मृत समझ लिया।

कुछ लोगों ने शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे शिव चौक के समीप क्लॉथ मार्केट के सामने सड़क किनारे झाडिय़ों में एक व्यक्ति को पड़ा हुआ देखा। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी उसके पास जाकर उसे चैक नहीं किया। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम, कोतवाली व सदर थाने को सूचना दी कि झाडिय़ों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है और उसका पायजामा खुला है।

थक कर लेटा था
सूचना मिलने पर सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित, कोतवाली व सदर थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। सीओ सिटी व पुलिसकर्मी जब उस 'लाश' के पास पहुंचे तो वह व्यक्ति खड़ा हो गया। पुलिसकर्मियों ने इस व्यक्ति से वहां पड़े होने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह थक गया था और यहां आकर लेटा था, जिसको नींद आ गई। वहां से जाते समय वह बड़बड़ाता हुआ गया कि 'कोई चैन से सोने भी नहीं देता है।