16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की ढिलाई के विरोध में बेमियादी धरना जारी

डबल मर्डर के आरोपियों का खुलासा नहीं करने का विरोध जारी है। लोगों ने पुलिस की ढि़लाई के विरोध में बेमियादी धरना दूसरे दिन भी जारी रखा। ग्राम जंजीला में नाथों के मोहल्ले में 2 जून को हुए डबल मर्डर का ढाई माह बीत जाने पर भी पुलिस द्वारा पर्दाफाश नही कर पाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा एवं नाथ समाज परबतसर के तत्वावधान में शनिवार को भी बेमियादी धरना जारी रहा। धरना उपखण्ड मुख्यालय के सामने दिया जा रहा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा एवं नाथ समाज के लोगो द्वारा तहसीलदार गुरुप्रसाद तंवर को ज्ञापन सौंपने के बाद उपखण्ड कार्यालय के बाहर ही अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए थे। हत्यारों की तुरन्त गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द ही आरोपी नहीं पकड़े गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग