10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू ने एक और युवक की ली जान

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Rajender pal nikka

•

Updated: 15 Oct 2018, 1:00 PM IST

dengue

डेंगू ने एक और युवक की ली जान

मरने वालों की संख्या तीन तक पहुंची : छह बहनों का इकलौता भाई था मृतक

घड़साना . कस्बे में रविवार को एक और डेंगू पीडि़त युवक की मौत हो गई। वह बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचाराधीन था। पिछले एक सप्ताह में घड़साना क्षेत्र में डेंगू से यह तीसरी मौत है। चिकित्सा विभाग युवक की मौत संक्रमण से होना बता रहा है। परिजनों का कहना है कि नई मंडी के पास चक 4 एसटीआर निवासी जग्गासिंह जट सिख (28) एक सप्ताह से डेंगू व वायरल से पीडि़त था। वह एक फोटो स्टूडियो में काम करता था। घड़साना के राजकीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसके गुर्दों में संक्रमण हो गया। इस पर उसे बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

जहां संक्रमण अधिक होने से चार दिन इलाज के बाद उसकी मृत्यु हो गई। युवक छह बहनों का इकलौता भाई था। उसके दो पुत्रियां हैं। चक 45 टीआर मंडी घड़साना के सुरेंद्र कुमार स्वामी (55)पुत्र चेतराम स्वामी 12 अक्टूबर को डेंगू से मौत हो गई। इससे दो दिन पहले 10 अक्टूबर को घड़साना के ही सत्तू साहनी (36) पुत्र रामसेवक साहनी की भी डेंगू से मौत हो गई थी। इन दोनों रोगियों के बुखार की चपेट में आने के बाद उपचार के लिए पीबीएम बीकानेर में भर्ती करवाया गया था। वहां एलाइजा में टेस्ट में इन्हें डेंगू की पुष्टि हुई और बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।

इनका कहना है...
जग्गासिंह की बीकानेर के पीबीएम में डेंगू जांच कराई थी जो पॉजिटिव आई थी। डेंगू के चलते ही हेपेटाइटिस हो गया और गुर्दों में संक्रमण फैल गया। डेंगू का इलाज चला है। लेकिन पीबीएम चिकित्सालय प्रशासन ने रिपोर्टें अपने पास रख ली है। हालांकि बाहर की लैब से कराई कई जांचें उनकी पास हैं जिनमें डेंगू की पुष्टि हुई है। पैंतासिंह, मृतक जगासिंह का भानजा।

चिकित्सा विभाग के पास युवक जग्गासिंह की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। उसकी मौत बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय में हुई है। संभावित है कि डेंगू से युवक की मौत नहीं हुई। अगर ऐसा होता तो उन्हें बीकानेर से रिपोर्ट मिल जाती।
डॉ. सुरेन्द्र स्वामी, ब्लॉक सीएमओ घड़साना।