5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : किसानों का इनकार, ठेकेदार की मनमर्जी और गंदा पानी सड़कों पर

जिला मुख्यालय में गंदे पानी की निकासी व्यवस्था फिर से बे-पटरी हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 3 Dec 2017, 8:09 PM IST

dirty water

dirty water

श्रीगंगानगर.

जिला मुख्यालय में गंदे पानी की निकासी व्यवस्था फिर से बे-पटरी हो रही है। वीआईपी इलाके कहे जाने वाले आदर्शनगर, मुखर्जीनगर और एच ब्लॉक की अधिकांश गलियां गंदे पानी से लबालब हो चुकी हैं।यही हाल अगले तीन दिन और रहा तो आधा शहर बिन बरसात से लबालब हो जाएगा। जिम्मेदार नगर परिषद प्रशासन के हाथ खड़े होने लगे है। गुरुनानक बस्ती गड्ढा गंदे पानी से इतना भर चुका है कि यह पानी अब बैक मारने लगा है। इस कारण ब्लॉक एरिया के मुख्य नाले और नालियां पानी से इतनी ज्यादा भर चुकी है कि आए दिन यह सड़कों पर पसरा रहता है। नगर परिषद बोर्ड के 50 में से 33 भाजपाई है लेकिन कोई यह मुद्दा उठाने को तैयार नहीं है। सब परिषद अधिकारियों की मनमर्जी पर निर्भर हो गए है। इस बीच परिषद अधिकारियों का यहां तक कहना है कि अगले एक सप्ताह यही व्यवस्था रही तो जवाहरनगर और अग्रसेननगर में भी गंदा पानी नालियों की बजाय सड़कों पर आ जाएगा।


जिम्मेदार हो गए मौन, कैसे होगी व्यवस्था

पिछले बीस दिन से यह व्यवस्था चरमराई हुई है। गुरुनानक बस्ती गड्ढे के आस-पास खेतों में गंदा पानी डालने के लिए जैसे ही परिषद अमले ने प्रक्रिया शुरू की तो किसानों ने अड़चन डाल दी। इस मौसम में गंदे पानी की जरूरत किसानों को नहीं है। वहीं निर्माणाधीन एसटीपी ठेकेदार ने दीवार निर्माण करने की बात कहकर गड्ढे में पानी डालने की जिद्द कर दी। संकरे हो चुके इस गड्ढे में पानी इतना भर चुका है कि वहां ब्लॉक एरिया का पूरा पानी भी स्टोरेज नहीं हो रहा है। परिषद के स्वास्थ्य शाखा से जुड़े अधिकारियेां का कहना है कि किसानों को कई बार अवगत कराया लेकिन वे नहीं माने। अब इस गड्ढे में पंखी के माध्यम से पानी निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है लेकिन सही मॉनीटरिंग नहीं होने के कारण यह व्यवस्था सुधर नहीं रही है।


यहां भी हालात बिगडऩे के कगार पर

मीरा चौक से हाउसिंग बोर्ड चौक तक सुखाडिय़ा मार्ग के मुख्य नाले की सफाई नहीं होने से पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल गया है। इस मार्ग पर भाजपा ऑफिस में प्रवेश पर बुधवार को इस गंदे पानी ने कदम रोक दिए। ग्राम पंचायत 3 ई छोटी से गंदे पानी की आवक मीरा चौक एरिया में पहुंचने लगी है। वहीं सद्भावनानगर का गड्ढा पानी से पहले ही लबालब हो चुका है, ऐसे में नाले ओवरफ्लो हो चुके है। इस कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है।


अगले तीन दिन में होगी स्थिति नियंत्रण में

यह सही है कि गुरुनानक बस्ती के गड्ढे ओवरफ्लो होने के कारण एच ब्लॉक, आदर्शनगर, मुखर्जीनगर एरिया की गलियों में पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस व्यवस्था को दुरुस्त करने में अगले तीन दिन लग सकते है। गड्ढा क्षेत्र से पानी की निकासी कर आसपास खेतों में डालने का प्रयास किया जा रहा है।
- गौतमलाल, कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी नगर परिषद श्रीगंगानगर।