10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटलों की होगी जांच

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 30 Jul 2018, 7:37 AM IST

hospital

जिले के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटलों की होगी जांच

श्रीगंगानगर.

भामाशाह स्वास्थ्य योजना में गड़बड़ी के मामले में जिला कलक्टर ने आदेश दिए हैं कि जिले के बारह सीएचसी और प्राइवेट हॉस्पिटल में भामाशाह स्वास्थ्य योजना के लाभान्वितों की सूची बनाकर जांच की जाएं कि यह गड़बड़ी किस स्तर की हुई है? राजस्थान पत्रिका के शनिवार के अंक में प्रकाशित समाचार ‘प्राइवेट हॉस्पिटल वाले उठा ले गए लाखों का बजट’ और रविवार के अंक में प्रकाशित समाचार ‘कैसे गायब हो गए ढाई हजार से अधिक मरीज’ के बाद कलक्टर हरकत में आए।

श्रीगंगानगर की अनाज मंडी में भी होती रहीं हैं सभाएं व आयोजन


कलक्टर रविवार को राजकीय जिला चिकित्सालय में हुई आरएमआरए की बैठक में घोटाले को लेकर पीएमओ और उप नियंत्रक से जवाब मांगते रहे। उन्होने जिले भर में इस योजना से जुड़ी गड़बडिय़ों की जांच के लिए सीएमएचओ डा. नरेश बंसल को अधिकृत किया है। कलक्टर का कहना था कि राजकीय जिला चिकित्सालय में 4200 रोगियों ने पंजीयन करवाया लेकिन वहां 1400 रोगियों का उपचार हो पाया, ऐसे में 2800 मरीजों को लपके चिकित्सालय से कैसे ले गए? इस पहलू की जांच भी हो। चिकित्सालय में लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के अलावा संबंधित पंजीकृत रोगियों के प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुए हैं तो उनके नामों का मिलान कराया जाएं। इसके लिए प्राइवेट हॉस्पिटल का ऑनलाइन डाटा जांच के दायरे में शामिल किया जाए, अन्य पहलुओं को भी जांचने के लिए सीएमएचओ खुद जांच कर पूरी रिपोर्ट बनाएंगे।

ससुराल आए युवक के नहर में गिरने की आशंका


कर्मचारियों की पहचान होना जरूरी
कलक्टर ने कहा कि इस खेल में चिकित्सालय के स्टाफ कर्मी भी शामिल हैं, उनकी पहचान होना जरूरी है। कलक्टर की बात को सीएमएचओ डा. बंसल ने स्वीकारते हुए बताया कि इस योजना में प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों को अधिक क्लेम राशि का भुगतान मिलता है। इसलिए प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक ऐसे रोगियों को लाने के एवज में लपकों को कमीशन भी देते हैं।