सामाजिक सुरक्षा पेंशन में यदि कोई तलाकशुदा महिला पेंशन पाने की पात्रता रखती है तो उसे विधवा कोटे में आवेदन करना होगा, लेकिन उसके बावजूद भी उसे पेंशन नहीं मिल पाएगी, क्योंकि विधवा श्रेणी में पेंशन लेने के लिए पति का मृत्यु प्रमाण पत्र होना जरुरी है।ऐसे में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ऑनलाइन की प्रक्रिया जिला प्रशासन, नगर परिषद और तहसील कार्यालय के लिए गलफांस बन गई है। यह दुविधा श्रीगंगानगर जिले की बजाय पूरे प्रदेशभर में बनी हुई है।