नहीं पता क्या हैं दस्तावेज
नगरपालिका कार्यालय में विवाह, जन्म एवं मृत्यु आदि प्रमाण पत्र, नगरीय कर, विभिन्न रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्यों के लिए इस वर्ष ही नया भवन बनाकर अलग-अलग काऊंटर स्थापित किए गए हैं। इन प्रमाण पत्रों के लिए भी अलग से काऊंटर उपलब्ध है। लेकिन पंजीयन करवाने के लिए पहुंचने वाले आवेदकों का आरोप है कि यहां बैठने वाले कुछ कर्मचारियों को स्वयं ही दस्तावेजों संबंधित संपूर्ण जानकारी नहीं है। कर्मचारी दस्तावेजों को लेकर आवेदकों को एक से दूसरे के पास टरकाते नजर आते हैं। इस कारण आवेदकों को चक्कर पर चक्कर काटने पड़ते हैं। विभागीय कर्मचारियों की अनभिज्ञता का लाभ उठाकर संविदा कर्मी आवेदकों से सुविधा शुल्क वसूलते हैं।