6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: दो दर्जन होटलों में एक भी फायर ऑडिट का मापदंड नहीं कर रहा पूर्ण

जयपुर और बाड़मेर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से हाल ही में हुए अग्नि हादसा के बाद श्रीगंगानगर नगर परिषद की नींद खुली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 16 Jan 2018, 8:40 AM IST

hotel prateek plaza

श्रीगंगानगर.

जयपुर और बाड़मेर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से हाल ही में हुए अग्नि हादसा के बाद श्रीगंगानगर नगर परिषद की नींद खुली है। यहां पर भी यदि शहर के किसी होटल या रेस्टोरेंट में अग्नि हादसा होने की स्थिति में सुरक्षा के लिए कोई माकुल इंतजाम नहीं है। नगर परिषद ने शहर के होटल व रेस्टोंरेंट की फायर ऑडिट करवाई तो इसमें इसका खुलासा हुआ है। विभाग की रिपोर्ट में शहर के एक भी होटल व रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा के लिए निर्धारित मापदंडों पूर्ण नहीं कर रहे हैं।

Video: खामोश हुई गंगानगर की बुलंद आवाज

इस कारण कभी कोई हादसा होने पर लोगों की जान जाना तय है। अब नगर परिषद ने इन सभी होटल संचालकों को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। फायर ऑडिट के लिए निर्धारित मापदंड पूर्ण नहीं करने वाले होटल संचालाकें पर जवाब मिलने क बाद सख्ती की जाएगी।

इन बिंदुओं की जांच की गई

फायर ऑफिसर गौतम लाल ने बताया कि शहर के 24 होटलों व रेस्टटोरेंट की फायर ऑडिट आठ बिंदुओं के आधार पर की गई। इनमें फायर क्सीक्यूस्टर उपकरण लगा हुआ है या नहीं, साथ ही यह उपकरण भी सामान्य आग पर ही काबू पा सकता है। आग अगने की बड़ी घटना से बचाव के लिए इन होटल व रेस्टोंरेंट संचालकों को माकूल प्रबंधन करने होंते हैं। इसके लिए होटलों की ऊंचाई,फायर अलर्ट अलार्म, एक्सीक्यूस्टर, होजरील, डाउन कमर स्प्रिंलर सिस्टम, वाटर सप्लाई आदि की जांच की गई। एक भी होटल या रेस्टोरेंट ऐसा नहीं मिला है कि पर्याप्त अग्निनिरोधक प्रबंधक नहीं मिला।

इन होटल की जांच की गई

नगर परिषद के फायर ऑफिसर गौतम लाल ने बताया कि फायर ऑडिट के लिए होटल रूकमिणी पैलेस, होटल क्लासिक गोल्ड,होटल कृष्ण मुरारी,होटल सूरज एंड रेस्टोंरेट,होटल खुराना पैलेस,होटल डेजर्ट गोल्ड, होटल महाराजा, होटल ब्ल्यूवेन, होटल प्राइम, होटल स्वागत, होटल हांसल, होटल कशिश,होटल मुकेश, होटल रामा पैलेस,होटल क्रिस्टल, होटल मून लाइट,होटल प्रकाश, होटल शरनम,होटल पैगौडा इन, होटल ए स्टार,होटल रिजेंसी, होटल आकाशदीप, होटल पैगोड़ा, होटल राज शेरेटन, होटल रिगल इन, होटल हुकम, होटल गोल्डन प्रिंस आदि की फायर ऑडिट के लिए जांच करवाई गई।

इनमें अधिकांश होटल फायर ऑडिट के निर्धारित मापदंड पूर्ण नहीं करते हैं। जांच करवाई जाएगी--नगर परिषद अब होटलों के भू-उपयोग रूपांतरण,भवन निर्माण स्वीकृति व ले-आउट प्लान की विस्तृत जांच करवाई जाएगी। इसके लिए आयुक्त ने निर्माण शाखा के सहायक अभियंता मंगत सेतिया को पाबंद करते हुए इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

शहर के दो दर्जन होटल व रेस्टोरेंट की जांच करवाई गई है। इनमें फायर ऑडिट की एक भी संस्था निर्धारित मापदंड पूर्ण नहीं कर रही है। अब इन होटल संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके बाद परिषद सख्त कार्रवाई करेगा। सुनीता चौधरी, आयुक्त नगर परिषद, श्रीगंगानगर।