5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हड्डा रोड़ी बनी सार्वजनिक गलियां, कुत्तों ने खाया बछड़े का शव

गौ माता के नाम पर सियासत करने वाले चुप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 24 Nov 2017, 4:58 PM IST

dog killed cow in lalgarh jattan

dog killed cow in lalgarh jattan

लालगढ़ जाटान. गांव में आवारा पशुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। पशुपालक गाय के बछड़ों को पालने की बजाए उसके सार संभाल के बोझ से बचने के लिए उन्हें गलियों में आवारा छोड़ देते हैं। जो भूख से तड़पते बिलखते पॉलीथिन व अन्य कचरा खा लेते हैं तथा बीमार होकर प्राण त्याग देते हैं। इस तरह मरे हुए पशु सार्वजनिक स्थानों पर कई दिनों तक मृत पड़े रहते हैं तथा वहां पर कुत्तों द्वारा उसे खा लिया जाता है। इस मृत पशुओं को जब तक कुत्तों द्वारा आधा तक नहीं खाया जाता तब तक उठवाने की कोई भी व्यक्ति आवश्यकता महसूस नहीं करता है गली बदलकर निकल जाते हैं।

40 साल से 40 परिवारों को नहीं मिला आसरा

कोई भी इस हिंदू समाज में इस घटना को अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते हैं जिससे वहां पर गंदगी तथा बदबू फैल रही है। आज लालगढ़ जाटान में कुछ ऐसा ही वाकया देखने को मिला। यहां 2 दिन से मृत पड़े बछड़े को कुत्तों द्वारा बुरी तरह नोच दिया गया था जिससे दुकानों के सामने बदबू आ रही थी। मेन बस स्टैंड के पास बछड़े को कुत्तों द्वारा नोच दिया गया परंतु किसी का उस ओर ध्यान नहीं गया। उठवाने के लिए पैसे देने के बावजूद भी दो दिन बाद उठाया गया।

Video: सर्दी से बढ़ेगी मिठास, खिले किसानों के चेहरे

सिर्फ उठाने वाले को ही दोष दिया जाता है कि आप इन को उठाकर नहीं ले जाते हैं धर्म के नाम पर तथा गौ माता के नाम पर सियासत करने वाले यहां पर चुप दिखाई दिए। हर जगह गौ रक्षा के नाम पर सियासत करने वाले मुद्दा बनने की उम्मीद करते रहते हैं ताकि किसी प्रकरण को मुद्दा बनाकर राजनीतिक रोटियां सेकी जा सके। और हर व्यक्ति गौ माता के नाम दान दे सकता है परंतु गौ माता की रक्षा करना वह उसकी सेवा कोई नहीं कर सकता सेवा अपने नाम के लिए ही है इस तरफ किसी का भी ध्यान नहीं है तथा गौ माता को सिर्फ राजनितिक मुद्दा बना दिया गया है।

Video: श्रीगंगानगर की न्यूज के लिए क्लिक करें