10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
हादसे के दौरान शैड पर 250 से अधिक लोग चढ़े हुए थे
Play video

हादसे के दौरान शैड पर 250 से अधिक लोग चढ़े हुए थे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 29 Jul 2018, 7:35 PM IST

 

श्रीगंगानगर.

पदमपुर तहसील की नई धान मंडी में रविवार को आयोजित 302 रंधावा टोचन मुकाबले के दौरान हादसा हो गया। प्रतियोगिता देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक जुटे थे। इसी दौरान धानमंडी का एक शैड टूट जाने से लगभग 50 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शैड के ऊपर 250 से अधिक लोग चढ़े हुए थे।

 

जिले के पदमपुर कस्बे की नई धानमंडी में रविवार को 302 रंधावा टोचन मुकाबले हुए। अक्सर ऐसे मुकाबले आजकल पंजाब में चलन में हैं। प्रतियोगिता में दो टै्रक्टरों के बीच टोचन डाला जाता है। इसके बाद दोनों टै्रक्टर विपरीत दिशा में पूरी ताकत के साथ एक दूसरे को खींचते हैं। एक निर्धारित दूरी तक दूसरे टै्रक्टर को खींचकर ले जाने वाले टै्रक्टर को विजेता घोषित किया जाता है। ऐसी प्रतियोगिताओं में हजारों रुपए के इनाम होते हैं।


ट्रैक्टरों की इस रस्साकशी को देखने के लिए भी हजारों की भीड़ उमड़ती है। पदमपुर में रविवार को हुई प्रतियोगिता में भी हजारों लोग जुटे। नजारा देखने के लिए सैकड़ों लोग धानमंडी के शैडों पर चढ़ गए। इनमें से एक लोगों के भार के कारण गिर गया। जिसमें 50 जनों के घायल होने का समाचार है। घायलों को पदमपुर के राजकीय और निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायल 5 जनों को श्रीगंगानगर रेफर किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़