23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाईकर्मियों के नियुक्ति पत्र सौंपने में भी गुटबाजी

-स्वायत शासन विभाग की ओर से सफाई कर्मचारी भर्ती में चयनित मात्र उन्नीस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने में भी भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 15 Jul 2018, 8:04 AM IST

cleaner

सफाईकर्मियों के नियुक्ति पत्र सौंपने में भी गुटबाजी

सादुलशहर.

स्वायत शासन विभाग की ओर से सफाई कर्मचारी भर्ती में चयनित मात्र उन्नीस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने में भी भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। विधायक व पालिकाध्यक्ष समर्थकों ने अलग-अलग कार्यक्रम कर डाले। शनिवार को दो अलग-अलग कार्यक्रम पालिका ईओ सत्यप्रकाश स्वामी की अध्यक्षता में हुए। विधायक गुरजन्ट सिंह बराड़ ने तीन व नगरपालिका अध्यक्ष विशन कुमार जिनांगल ने सोलह अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।


विधायक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे
नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए शनिवार प्रात: करीब 10 बजे विधायक गुरजन्ट सिंह बराड़ मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित चयनित अभ्यर्थियों में तीन जनों श्यामलाल, राजकुमार व राजेन्द्र कुमार को नियुक्ति पत्र विधायक गुरजन्ट सिंह बराड़, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार प्रभजोत सिंह गिल, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विशाल सेतिया, पार्षद प्रतिनिधि रामगोपाल धींगड़ा, पार्षद पृथ्वीसिंह मिस्त्री, पूर्व पार्षद जसवन्त सिंह सग्गू, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष कुन्दनलाल चुघ आदि ने सौंपे।


पालिका अध्यक्ष ने भी सौंपे नियुक्ति पत्र
शेष रहे चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन दोपहर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष विशन कुमार जिनांगल, विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप खीचड़, पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम वाल्मीकि, नरेन्द्र अग्रवाल व सुनील सोनी ने सफाई कर्मचारी भर्ती में चयनित शेष सोलह अभ्यर्थी विजय कुमार, पीरूराम, आरती, पिंकी देवी, संजय कुमार, कैलाश देवी, सुनील कुमार, विष्णु कुमार, गौरीशंकर, देवा, घुघर बाई, अमरजीत, संतोष देवी, सरोज, रेखा देवी, विजय कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपे।


गुटबाजी से इन्कार
दो अलग-अलग कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष विशन कुमार जिनांगल ने स्पष्टीकरण दिया कि उन्हें व चयनित अभ्यर्थियों को 11 बजे कार्यक्रम में आने की सूचना दी गई। समयानुसार पालिका में पहुंचने पर कार्यक्रम सम्पन्न होने की सूचना मिली। समय से पूर्व कार्यक्रम हो जाने के कारण अनेक अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने से वंचित रह गए थे। इसलिए कार्यक्रम पुन: करना पड़ा। विधायक गुरजण्ट सिंह बराड़ ने गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि उन्हें श्रीगंगानगर में आवश्यक बैठक में शामिल होने के लिए जाना था तथा समय पर पहुंचने की सूचना सभी को दे दी गई थी, लेकिन समय पर सभी उपस्थित नहीं होने के कारण शेष नियुक्ति पत्र वितरण के लिए कार्यालय में छोड़ दिए गए थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग