10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूआईटी चेयरमैन की फैक्ट्री तथा एक साड़ी शोरूम में लगी आग

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Raj Singh Shekhawat

•

Updated: 15 Oct 2018, 6:28 PM IST

Factory fire and a sari showroom fire

यूआईटी चेयरमैन की फैक्ट्री तथा एक साड़ी शोरूम में लगी आग

आग से दोनों जगह हुआ काफी नुकसान
श्रीगंगानगर. शहर के समीप सूरतगढ़ रोड पर तीन एचएच में यूआईटी चेयरमैन संजय महिपाल की कॉटन फैक्ट्री में रविवार रात तथा स्वामी दयानंद मार्ग पर सोमवार दोपहर को एक साड़ी के शोरूम में आग लग गई। जिससे दोनों स्थानों काफी नुकसान की आशंका है। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

दमकलकर्मियों ने बताया कि सूरतगढ़ रोड पर तीन एचएस में यूआईटी के चेयरमैन संजय महिपाल की सूरतगढ़ रोड स्थित गांव तीन एचएच में कॉटन फैक्ट्री है। जहां रविवार रात को कॉटन की ढेरियों में आग लग गई। कॉटन की ढेरियों से धुआं उठता देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई और दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत से दो गाड़ी पानी डालकर आग पर काबू पाया। कॉटन की ढेरियों में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। यहां आग लगने से काफी नुकसान बताया जा रहा है।
इसी प्रकार सोमवार दोपहर करीब बारह बजे शहर में स्वामी दयानंद मार्ग स्थित लवली कटपीस सेंटर एवं साड़ी शोरूम में शॉट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने के दौरान वहां आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए जैसे ही पानी डाला की करंट आने लगा। इस पर विद्युत निगम अधिकारियों को सूचना देकर लाइन बंद कराई गई और दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया। दुकान में आग से बिजली के उपकरण, कपड़े, साडिय़ां सहित अन्य सामान जल गया।