11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब पुलिस की सूचना पर राजस्थान पुलिस ने धरे चार आरोपी, चल रहा था इस चीज का सौदा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 30 Jun 2018, 11:59 AM IST

Arrest

श्रीगंगानगर। राजस्थान में एक नामी ब्रांडेड कंपनी के नकली उत्पाद और एसेसिरीज बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन दिन से लगातार कार्रवाई की है और उसके बाद करीब बीस लाख रुपए से ज्यादा की नकली एसेसिरीज बरामद की है। प्रदेश में गंगानगर में यह नकली सामान बेचा जा रहा था। लेकिन इसकी सूचना यहां कि पुलिस को नहीं थी। इस बारे में पुलिस को पंजाब से सूचना मिली थी और उसके बाद यह कार्रवाई की गई।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि तीन दिन तक कार्रवाई की गई। उसके बाद चार लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने पंजाब निवासी कंपनी अधिकारी सतविंद्र सिंह के साथ मटका चौक रोड़ पर संतोषी माता मंदिर के पास मोबाइल लेमिनेशन के नाम से दुकान संचालक जवाहरनगर निवासी मनोज शर्मा, एसआई सुरेश कुमार ने संजय मोबाइल कम्युनिकेशन पर संजय पुत्र घनश्यामदास, केयर मोबाइल हाउस पर लीलाधर व लीजेंड मोबाइल हाउस पर रिद्धि सिद्धि निवासी तुषार गर्ग को एक नामी ब्रांडेड कंपनी के नकली उत्पाद बेचते पकड़ा।

कंपनी अधिकारी की रिपोर्ट पर चारों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की दुकान से भारी मात्रा में नकली सामान को भी बरामद किया गया है।

वहीं दूसरी ओर... दो युवकों को धमकाने का वीडियो वायरल
जैतसर(श्रीगंगानगर) कस्बे में रात से ही एक विडियों वायरल हो रहा है। वायरल विडियों में दस बारह ग्रामीणों ने दो युवकों को बिठा रखा है व पुलिस के समान पूछताछ की जा रही है। राजस्थान को सबसे पहले यह विडियों उपलब्ध हुआ है। विडियों की सत्यता के बारे में जानकारी ली गई तो पता लगा कि यह विडियों सही है। विडियों में दो युवकों से ग्रामीण पूछताछ कर रहे है कि तुमने अब तक कितनी चोरिया की है। तुम्हारे साथी कौन है। तुम्हारे ग्रुप का लीडर कौन है। वही दोनों युवक भी डर के मारे सभी सूचनाए दे रहे है। ग्रामीण पुलिस लहजे में आरोपियों से- कहां कहां चोरी की वारदात की उसके बारे में जानकारी मांग रहे है। दोनों को एक कमरे में बिठा रखा है व कडाई से पूछताछ जारी है।