
demo pic
रावला मंडी.
इंदिरा गांधी नहर में हरिके बैराज से पानी की मात्रा बहुत कम आ रही है। इससे किसानों में आक्रोश है। डीओएल नहर अध्यक्ष विजय पाल मंडा ने बताया कि पानी कम मिल रहा है। रात के वक्त तो यह और भी कम हो जाता है। जब इसकी वजह पूछी तो बताया कि रात को इस बड़ी नहर के पास प्रभावशाली लोग पाइप डाल कर पानी चोरी कर अपने खेतों में लगाते हैं। इससे यहां आगे पानी की मात्रा कम हो जाती है। छोटी नहरों में पानी का दबाव कम होकर मोघों में पानी कम दबाव से आता है। इससे खालों में पानी भी कम होकर धीरे हो जाता है।
जब केएनडी नहर अध्यक्ष प्रेम देहडू से बात कि तो उन्होंने बताया कि रावला हैड पर नहर बंदी के बाद पानी आया है, तब से लेकर आज तक नहरें पानी के लिए पिटी ही हैं। यहां पहले दिन आठ प्रतिशत कम और फिर कम होता होता 15 प्रतिशत तक कम पानी मिल रहा है। इससे टेल की सारी नहरों की बारियां पिट गई। देहडू ने कहा कि केएनडी में इस बार 129 क्यूसेक की बजाय 102 क्यूसेक यानी कि 27 क्यूसेक कम पानी तथा केपीडी को 52 क्यूसेक की बजाय 42 क्यूसेक ही पानी मिला। सरकार को पानी देना ही नहीं था। सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। अब तक किसान चुप बैठा है। अगर दूसरी बारी में इस प्रकार पानी कम मिला तो किसान सभी हैडों पर कब्जा करके खुद पानी लेने के लिए आंदोलन करेगा।
जहरीली वस्तु सेवन करने से विवाहित युवती अचेत
घड़साना. गांव 5 एमएलडी में एक विवाहित युवती ने कोई जहरीली वस्तु सेवन कर लेने अचेत हो गई। विवाहिता को बेहोशी की हालत में ससुराल पक्ष ने बुधवार रात्रि को निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। चिकित्सालय से सूचना मिलने पर सहायक उपनिरीक्षक वेदप्रकाश को जांच के लिए मौके पर भेजा, लेकिन विवाहिता बयान देने में सक्षम नहीं होने पर कार्रवाही शुरूनहीं हो सकी है। जांच अधिकारी ने बताया कि तेईस वर्षीया जसमीतकौर की शादी तीस साल पहले बोहड़सिंह के साथ हुई थी।
बुधवार रात्रि को संदिग्ध वस्तु सेवन कर लेने से जसमीत कौर बेहोश हो गई। निजी चिकित्सालय में भर्ती विवाहिता अचेतनावस्था में होने के कारण पुलिस ने बयान नहीं ले सकी। चिकित्सक ने बेहोशी की हालत के चलते अनफिट टू स्टेटमेंट करार दिया है। सहायक उपनिरीक्षक ने विवाहिता के गजसिंहपुर निवासी पीहर पक्ष को सूचना दी है। गुरुवार देर शाम समाचार लिखे जाने तक पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
Published on:
28 Jun 2018 09:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
