देश आजाद हुआ तो किसानों ने राहत की सांस ली कि अब तो उनको पानी मिल ही जाएगा लेकिन आजादी के बाद सरकारें आती रही और जातीं रही लेकिन किसानों को सत्तर साल में नहर का पानी नसीब नहीं हुआ। आज तक भी यहां किसान नहरी पानी के लिए अधिकारियों व मंत्रियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं लेकिन आश्वासन तो मिल रहे हैं लेकिन पानी नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को भी यहां के किसान जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिले और उनको पानी दिलाए जाने की मांग रखी। इस दौरान सरपंच गुरमीत सिंह, मलकीत सिंह किरोडीवाल, तारासिंह किरोडीवाल, जोगेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, हरजीत सिंह, पालासिंह बोकरिया, चांदनराम जलधंरा, दुल्लाराम वार्ड पंच, मिल्खी सिंह आदि मौजूद थे।