6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद की नौटंकी ?

-परिषद ने एक बार कार्रवाई तो दुकानदारों ने विरोध तक नहीं किया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 23 Jan 2018, 9:02 PM IST

encroachments outside shops

encroachments outside shops

श्रीगंगानगर.

नगर परिषद ने शहर के बड़ा बाजार मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए नौटंकी की है। पूरी तरह से दोनों साइड में अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सुबह नौ से 11.30 बजे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। सुबह एक बार परिषद अमला ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की तो कई दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। इस पर उपखंड अधिकारी यशपाल आहुजा को कानून व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट लगा दिया और पुलिस जाब्ता तक तैनात कर दिया। नगर परिषद सहायक अभियंता मंगत सेतिया,सुखपाल कौर,कनिष्ठ अभियंता अमनदीप कौर, कर निधारक अजय कुमार,फायर ऑफिसर गौतम लाल सहित कई अन्य सफाई कर्मचारियों की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई तो कुछ जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए और परिषद को कहा कि दुकानदार खुद अतिक्रमण हटा लेंगे। दुकानदारों ने कहा कि दो व्यक्तियों की आपस में लड़ाई है। इस कारण 181 पर शिकायत दर्ज की गई। इसकी अनुपालना में नगर परिषद ने कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता ने मौका पर जाकर लाल निशान लगाए थे तब दुकानदार आयुक्त से मिलकर इसका विरोध किया था। इस क्षेत्र के पट्टे नहीं बताए जा रहे हैं।

यहां पर नहीं कर रही है कार्रवाई

शहर में जगह-जगह नए अतिक्रमण हो रखे हैं। इसके अलावा शहर की पुरानी आबादी के खड्ढ़े और उदाराम चौक व नगर परिषद कॉलोनी में अतिक्रमण कर रखा है। परिषद वहां पर अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कोतवाली रोड व सेतिया फार्म पर लाल निशान लगे हुए हैं।

शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। इसके बाद अन्य क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। एक बार नाला सफाई में टीम लगी हुई है।

-सुनीता चौधरी, आयुक्त,नगर परिषद, श्रीगंगानगर।