27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल स्वावलंबन : चौथे चरण के लिए सर्वे जारी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 18 Jul 2018, 6:43 PM IST

demo pic

demo pic

जल संरक्षण से संबंधित होंगे निर्माण कार्य
श्रीगंगानगर.

जिला परिषद ने पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए श्रीगंगानगर सहित राज्य में चल रही मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन में लाखों रुपए की राशि खर्च की गई है। पंचायत समिति श्रीगंगानगर, सादुलशहर, सूरतगढ़, श्रीकरणपुर, पदमपुर, रायसिंहनगर, श्रीविजयनगर, अनूपगढ़ व घड़साना में चौथे फेज के लिए सर्वे करवाया जा रहा है।

इसके जिला परिषद सीईओ चिन्मयी गोपाल ने विकास अधिकारियों को पाबंद किया है। उल्लेखनीय है कि प्रथम,द्वितीय व तृतीय फेज में अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इस योजना में पक्का खाला निर्माण, डिग्गी व जल संरक्षण से संबंधित कार्य ही किए जा रहे हैं। वहीं, ग्रामीण गांवों में वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रेक्चर निर्माण को ज्यादा कारगर नहीं मान रहे हैं। जिला परिषद तृतीय फेज में जिले की 60 ग्राम पंचायतों के 549 गांवों में1188 निर्माण कार्य स्वीकृत किए हैं। इन पर 6049.36 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है।


बनाया जा रहा है वर्क प्लान
पंचायत समिति के कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र खुराना ने बताया कि पंचायत समिति श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत कालियां, दुल्लापुरकैरी, कोनी,चार जैड व 11 एलएनपी का चयन कर इनमें वर्क प्लान बनाया जा रहा है। हर पंचायत समिति में वर्क प्लान तैयार किया जा रहा है। योजना के तहत एक ग्राम पंचायत में 50 से 60 लाख रुपए खर्चे जा रहे हैं। इसमें जल सरंक्षण से संबंधित कार्य ही हो रहे हैं।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत, युवक घायल

सात पटवारियों के तबादले

श्रीगंगानगर. संभाग के सात पटवारियों के तबादले किए गए हैं। संभागीय आयुक्त हनुमानसहाय मीना ने इस आशय के आदेश बुधवार को जारी किए हैं। गोपालराम को चूरू से बीकानेर, सोमवीर को बीकानेर से चूरू, सतपाल को चूरू से श्रीगंगानगर, जगदीशसहाय को गंगानगर से चूरू, केशराराम को चूरू से बीकानेर, बृजमोहन को बीकानेर से चूरू तथा गोपाल राड़ को बीकानेर से चूरू स्थानांतरित किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग