27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन भर चला अखंड राम नाम जाप

मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना में भी भाग लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 19 Feb 2018, 6:26 AM IST

ram name Jaap

श्रीगंगानगर.

शहर का अग्रसेन नगर स्थित रामेश्वरम सेवा समिति शिवमंदिर रविवार को रामनाम के जाप से गूंजता नजर आया। मौका था यहां शनिवार से शुरू हुए वार्षिक धर्मोत्सव का। मंदिर में शनिवार से शुरू हुए कार्यक्रम के पहले दिन जहां सुंदरकांड की चौपाइयां मंदिर में गूंजी। वहीं दूसरे दिन रामनाम के जाप से शुरुआत हुई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना में भी भाग लिया।

धरती सुनहरी अंबर नीला, ऐसा देश है मेरा

सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुआ राम नाम का जाप रात साढ़े आठ बजे तक अनवरत चलता रहा। इस दौरान विभिन्न मंडलियों ने रामनाम जाप में सहयोग किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फल और प्रसाद की इकतीस सवामणी लगाई। इसे कार्यक्रम के दौरान ही श्रद्धालुओं को वितरित करने का भी क्रम चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान लगे लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में जयको लंगर समिति, श्री सालासर धाम सुंदर कांड मंडल, श्री रामनाम संकीर्तन मंडल तथा हरिबोल प्रभात फेरी मंडल का सहयोग रहा।

मूंग पैटर्न बिगाड़ेगा 'मूड' किसान होंगे परेशान

मंदिर के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंगल ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे आरती के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति की गई। इससे पूर्व कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड महापाठ हुआ। इसमें बीकानेर के दाधीच अलमस्त मंडल के सदस्यों ने पंडित सत्यनारायण दाधीच के निर्देशन में महापाठ किया। मंदिर में शनिवार से शुरू हुए कार्यक्रम के पहले दिन जहां सुंदरकांड की चौपाइयां मंदिर में गूंजी। वहीं दूसरे दिन रामनाम के जाप से शुरुआत हुई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना में भी भाग लिया।

यह भी पढ़े

पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों में चलाया तलाशी अभियान https://goo.gl/2rMipN

मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा https://goo.gl/xgZvk5

सूने मकानों में चोरी का आरोपित जेल भेजा https://goo.gl/LzefTS

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग