इलाके में यूरिया की कमी है। किसानों को पुरानी यूरिया दी जा रही है। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। तुरंत प्रभाव से यूरीया की कमी को दूर किया जाए। पुरानी यूरिया का वितरण बंद किया जाए। 25 फरवरी तक सभी मंडियों में सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू की जाए सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इन्दौरा ने बताया कि 15 जनवरी तक चार में से दो ग्रुप में पानी देने की घोषणा नहीं की जाती तो 16 जनवरी को उपतहसील 365 हैड मंडी का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश कमेटी महासचिव कुलदीप इन्दैारा, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष जाखड़, मुन्नवर खां, पूर्व सरपंच सरजीत बरोका, पूर्व सरपंच गंगाबिशन पुनिया, सुरेन्द्र नेहरा, पूर्व पंचायत समिति प्रधान हरीराम मेघवाल, बिटटु, जीवनराम,राम कुमार टाक, माटनराम नायक सहित सैंकड़ौ कार्यकर्ता मौजूद रहे।