27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्वत लेते पकड़े गए ग्राम विकास अधिकारी को जेल भेजा

-एसीबी अधिकारी कर रहे जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 14 Jul 2018, 9:18 PM IST

demo pic

demo pic

-- एसीबी अधिकारी कर रहे जांच
श्रीगंगानगर.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से शुक्रवार सुबह सादुलशहर इलाके की ग्राम पंचायत पन्नीवाली में पट्टा बनाने की एवज में एक ग्रामीण से तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए ग्राम विकास अधिकारी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 27 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

लाखों का सरसों-चना हो रहा खराब, सरकारी खरीद में लापरवाही

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ढिढारिया ने बताया कि 9 एलएलजी दूधिया वाली ढाणी ग्राम पंचायत पन्नीवाली सादुलशहर निवासी परिवादी सुरेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि पिता के नाम आवासीय पट्टे के पंजीयन के लिए 200 रुपए की रसीद कटाई थी। इस दौरान पन्नीवाली के ग्राम विकास अधिकारी सुखपाल सिंह पुत्र कन्हैयालाल ने पट्टा बनाने के लिए पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद ब्यूरो अधिकारियों ने सत्यापन कराया।

आठ कक्षाएं, तीन कमरे और तीन शिक्षक, एक साथ पढ़ती है दो कक्षाएं

सत्यापन के दौरान आरोपी सुखपाल सिंह ने पांच सौ रुपए की रिश्वत ली और शेष तीन हजार रुपए लेना तय हुआ। शुक्रवार को परिवादी रिश्वत के तीन हजार रुपए लेते हुए पंचायत कार्यालय में आरोपी ग्राम विकास अधिकारी सुखपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 27 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर ब्यूरो ने जांच शुरू कर दी है।

Read more news.....

शहर के इस सरकारी स्कूल में नहीं लगती घंटी, वजह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

चिकित्सकों की उठापटक से चरमाने लगी चिकित्सा व्यवस्था, कई पीएचसी में चिकित्सक के पद खाली

पट्टा बनाने की एवज में इस अधिकारी को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, एसीबी ने किया गिरफ्तार

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी गणित और जीव विज्ञान में सीटें बढ़ीं

कड़ी सुरक्षा के बीच कांस्टेबल बनने के लिए दी परीक्षा

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग