वहीं लोगों ने कल्याण भूमि समिति पर भी अनदेखी व व्यवस्था नहीं करने के आरोप लगाए। मौका देखने के बाद बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष सहित अन्य लोगों की ओर से कयास लगाए गए कि यह मामला तांत्रिक क्रिया या अंधविश्वास का भी हो सकता है तथा इसमें शव भक्षण का भी मामला होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस सभी कोण से मामले की जांच में जुटी है। इस मौके पर श्रीगंगानगर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सैनी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप धेरड़, पार्षद संजय बिश्नोई, समिति उपाध्यक्ष उदयपाल झाझडिया, पार्षद डॉ. भरतपाल मय्यर, धन-धन बाबा दीप सिंह सेवा समिति के मुख्य सेवादार तेजेन्द्रपाल सिंह टिम्मा, व्यापारी हनुमान गोयल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।