जागरुकता के लिए फिर प्रयास
विभाग जीएसटी एवं ई-वे बिल के संबंध में व्यापारिक संगठनों, वकीलों, सीए आदि की संस्थाओं को कई बार प्रशिक्षण दे चुका है। इन्हें जागरूक करने का क्रम जारी है, फिर से जागरुकता बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। विभाग ने अपने अधिकारियों को भी और प्रशिक्षण देने का तय किया है, गुरुवार को यहां मास्टर ट्रेनर सहायक आयुक्त राधाकिशन, रामकुमार, राज्य कर अधिकारी संजय अरोड़ा, ललित पारीक एवं भीमसिंह जांगिड़ प्रशिक्षण देंगे।