2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : सीवर लाइन आधी डाल बोले बाकी नक्शे में नहीं

वार्ड 31 फ्रेंड्स कॉलोनी में चार महीने पहले एल एंड टी ने पूरी रोड पर पेयजल पाइप लाइन डाल दी।

2 min read
Google source verification
sewerage work

sewerage work

श्रीगंगानगर.

वार्ड 31 फ्रेंड्स कॉलोनी में चार महीने पहले एल एंड टी ने पूरी रोड पर पेयजल पाइप लाइन डाल दी। सीवर लाइन आधी रोड तक डाल ठेकेदार बोला बाकी काम नक्शे में नहीं। वह आज तक अधूरा पड़ा है। कंपनी मुख्य रोड पर सीवर लाइन बिछाने का काम कर रही है परन्तु इस रोड को अधूरा छोड़ दिया गया है।

इस कॉलोनी के बाशिंदों का कहना है कि आधे-अूधरे काम से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इस कॉलोनी में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। रोड खोदने के कारण निर्माण सामग्री की ट्राली भूखंड तक पहुंचने में परेशानी आती है। नाली ब्लॉक होने से पानी भी सड़क पर फैलता है।

घर से निकलना मुश्किल

काम अधूरा छोड़ देने से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके परन्तु सुनवाई नहीं हुई। हर बार सप्ताहभर में अधूरा काम शुरू करने का आश्वासन देते हैं।

-एमएल रिणवा, सहायक मौसम वैज्ञानिक, वार्ड 31, फ्रेंड्स कॉलोनी

चार महीने पहले अधूरा छोड़ा काम

ठेकेदार ने चार महीने पहले कॉलोनी में सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई शुरू की थी। रोड के एक तरफ पूरी खुदाई कर पेयजल पाइप डाल दी पर सीवर लाइन अधूरी छोड़ दी।

-रवीन्द्र, नागरिक, वार्ड 31, फ्रेंड्स कॉलोनी

आधे-अधूरे काम से सभी परेशान

यहां सीवर लाइन का काम पूरा नहीं करना था तो शुरुआत ही नहीं करते। तब हम लोग नाली आदि बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था तो करते। काम अधूरा छोडऩा गलत है।

-कुलदीप सिंह, नागरिक, वार्ड 31, फ्रेंड्स कॉलोनी


सुबह ही समस्या का पता करता हूं

मेक्सकेयर हॉस्पिटल के पीछे वाली रोड पर सीवर और पेयजल पाइप लाइन डाल रोड बना दी गई है। दूसरी गली में कोई समस्या है तो सुबह ही पता कर समस्या का निराकरण करवाया जाएगा।
-प्रेम स्वामी, पार्षद, वार्ड 31


पहले ड्रांइग में नहीं था
फ्रेंड्स कॉलोनी की एक रोड पर सीवर लाइन थोड़े हिस्से में ही ड्राइंग में थी, जिससे काम बीच में अटक गया। अब यह लाइन स्वीकृत हो गई है। शीघ्र ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
-कुमार स्वामी, साइट इंचार्ज, एल एंड टी

कहीं भी काम अधूरा नहीं छोड़ा जा सकता
शहर के किसी भी हिस्से में काम शुरू करने के बाद उसे अधूरा नहीं छोड़ा जा सकता। संबंधित इलाके में मैं शुक्रवार को दौरा लेकर स्थिति का जायजा लूंगा। हर हाल में काम पूरा कराया जाएगा।
-दलीप गौड़, अधीक्षण अभियंता, आरयूआईडीपी

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग