
....... तो जेल नहीं जाते पुलिस महानिरीक्षक दिनेश एनएम
श्रीगंगानगर. अलवर मूल के वीर रस के कवि और राजस्थान विश्वविद्यालय से एमएससी गोल्ड मेडलिस्ट विनीत चौहान ने कवि सम्मेलन में जब असहिष्णुता पर जमकर व्यंग्य कसा तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
यहां एसडी कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन में कवि चौहान यहां तक बोले कि उनके मित्र बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दिनेश एनएम ने आंतकी जैसे खूंखार अपराधियों को जेल पहुंचाया तो तत्कालीन देश के रहनुमाओं ने दिनेश जैसे चौदह पुलिस अधीक्षकों को फर्जी एनकाउंटर बताकर जेल के सींखचों पर पहुंचाया और जो अपराधी थे, वे बाहर बैठकर बिरयानी खाने लगे। कवि चौहान ने देश में मानवाधिकार आयोग के नाम पर अपराधियों और आंतकियों को पनाह देने वाले सत्ता में बैठे जनप्रतिधियों पर जमकर प्रहार किया। कवि इस जज्बें को श्रोताओं ने खूब सराहा और जमकर भारत माता के जयघोष लगाए।
हास्य कवि शर्मा ने भी खूब हंसाया
इसके बाद जब हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा की बारी आई तो उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में जमकर हंसाया। शर्मा ने वीडियो रिकॉर्डिग कर रही टीम को अपने सामने से हटा दिया और जो लोग रिकॉर्डिग करने का प्रयास कर रहे थे उनकी भी बोलती बंद कर दी।
शर्मा बोले, मोबाइल फोन से रिकॉर्डिग कर अपनी पत्नी को हंसाएगा, खुद हंसाने का प्रयास कर मुझे क्यों ब्रांड अम्बेस्डर बना रहा हैै। जब एक शख्स ने फिर ऐसा किया तो सुरेन्द्र शर्मा ने गहरी बात सुना दी और बोले कि कोई भी काम करो तो शत प्रतिशत करो, जहां भी जाओ वहां उपस्थिति शत प्रतिशत होनी चाहिए, व्यापार करो तो वहां व्यापार की बात हो प्यार की नहीं।
Updated on:
09 Oct 2018 08:00 pm
Published on:
09 Oct 2018 08:00 pm
