27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बेटी बचाने’ के संदेश के साथ उद्योग मेला संपन्न

शहर के सुखाडिय़ा सर्किल स्थित रामलीला मैदान में चल रहा उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला रविवार को बेटी बचाने के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 19 Feb 2018, 6:19 AM IST

Mela

श्रीगंगानगर.

शहर के सुखाडिय़ा सर्किल स्थित रामलीला मैदान में चल रहा उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला रविवार को बेटी बचाने के संदेश के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन जहां बड़ी संख्या में लोगों खरीदारी का आनंद लिया वहीं सरकारी विभागों की स्टालों पर योजनाओं और उत्पादों की जानकारी भी ली। अमृता हाट स्वयंसहायता समूह के स्टालों पर भी खूब खरीदारी हुई। इसके साथ ही लोगों ने मेला स्थल पर लगे झूलों का भी जमकर आनंद लिया। बड़ी संख्या में बच्चे मेले में झूलों का आनंद लेने के लिए पहुंचे।

Video: घर मे चुड़ा फेक्ट्री बनाकर करवा रहे थे बाल मजदूरी, 5 बाल मजदूर मुक्त

अंतिम दिन हुए समापन समारोह से पूर्व श्री जगदंबा अंध एवं मूकबधिर विद्यालय के संस्थापक स्वामी ब्रह्मदेव ने गणपति पूजन किया तथा आरती हुई। इसके बाद हुए कार्यक्रम में स्वामी ब्रह्मदेव, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, राज महेंद्रा, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संरक्षक एसपी बहल, लीड बैंक मैनेजर जसपाल भट्टी सहित अन्य अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाकर मेले के समापन की विधिवत घोषणा की। इस अवसर पर स्वामी ब्रह्मदेव ने कहा कि श्रीगंगानगर अब पूरे देश में पहचान बना रहा है।

अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र के संचालक डॉक्टर सहित तीन पकड़े

मेला सराहनीय रहा तथा इससे भी खास बात यह रही कि मेले का प्रबंधन एक बेटी के हाथ में रहा। राज महेंद्रा ने बेटी बचाने का संदेश दिया। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने आभार जताया। अंतिम दिन हुए समापन समारोह से पूर्व श्री जगदंबा अंध एवं मूकबधिर विद्यालय के संस्थापक स्वामी ब्रह्मदेव ने गणपति पूजन किया तथा आरती हुई। इस अवसर पर स्वामी ब्रह्मदेव ने कहा कि श्रीगंगानगर अब पूरे देश में पहचान बना रहा है।

यह भी पढ़े

भारत के साथ व्यापार व कृषि क्षेत्र में कार्य करेंगे https://goo.gl/9kye64

पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों में चलाया तलाशी अभियान https://goo.gl/2rMipN

मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा https://goo.gl/xgZvk5

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग