शहर में यातायात की समुचित व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें उपखण्ड अधिकारी मनमोहन मीणा के अलावा पुलिस उपाधीक्षक सोहनराम बिश्रोई, थाना प्रभारी शिवनारायण, नगरपालिका अध्यक्ष निर्माला देवी गोदारा, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेन्द्रलाल खिरबाट तथा नेता प्रतिपक्ष सतपाल मुंजाल मौजूद थे। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक बिश्रोई ने बताया कि मुख्य बाजार में दुकानों के आगे मालवाहक वाहन सामान उतारने के लिए खड़े होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ती है। जिस पर बैठक में मौजूद सभी लोगों ने मालवाहक वाहनों तथा भारी वाहनों ट्रकों, पिकअप आदि को सुबह 9 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक प्रवेश बंद करने पर सहमति प्रदान की।