इन बिंदुओं पर घेरा
इसके साथ ही विभागीय दल ने चिकित्सालय में आ रही दवाओं की भी जांच की। औषधि निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में गए दल ने मौके पर दस्तावेज खंगाले तथा दवाओं की जानकारी ली। दल में शामिल कर्मचारियों के अनुसार मौके पर जो दवाएं मिली हैं, इनमें बड़ी मात्रा में नशा है लेकिन इसके बावजूद मनोविज्ञान की डिग्री रखने वाले चिकित्सक को इन दवाओं को रोगियों को देने की अनुमति है। हालांकि, इस बिंदु पर जांच की जा रही है, कि जो दवाएं आई इसका उपयोग कहां किया गया। विभागीय दल के अनुसार इन दवाओं के उपयोग का मौके पर रिकॉर्ड संधारित नहीं मिला। विभाग की ओर से संबंधित को रिकॉर्ड संधारित कर प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।