28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौबीस घंटे में मिला नियुक्ति का आदेश तो खिले चेहरे

- सरकारी नौकरी भर्ती में पहली बार ऐसी तत्परता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 14 Jul 2018, 10:15 PM IST

municipal commissioner giving joining letter

municipal commissioner giving joining letter

- सफाई कर्मचारी भर्ती में चयनितों को नियुक्ति आदेश

श्रीगंगानगर।

इलाके में यह पहली बार ऐसा हुआ हे कि चौबीस घंटे में एक दो नहीं बल्कि कईयों को एक साथ नियुक्ति का आदेश आया हो और वह सार्वजनिक तौर पर वितरित किया गया। शनिवार शाम छह बजे नगर परिषद में यह पल आया तो वहां चयनितों और उनके परिजनों के चेहरे खुशी के खिल उठे। सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती में नगर परिषद के 144 पदों का परिणाम शुक्रवार शाम छह बजे घोषित किया गया था, इसके चौबीस घंटे जब शनिवार को शाम छह बजे पूरे होते उससे पहले परिषद सभागार में चयनितों को नियुक्ति का आदेश थमाया गया।

इस पल को संबंधित चयनितों के परिजनों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद भी किया। आयुक्त सुनीता चौधरी, पूर्व सभापति श्यामलाल धारीवाल सहित कईयेां ने चयनितों को नियुक्ति आदेश सौंपा। चयनित में से कुछ लोग तो शनिवार सुबह से ही परिषद परिसर में डेरा जमा लिया था। दोपहर बाद आयुक्त ने शाम पांच बजे नियुक्ति आदेश देने के लिए संबंधित चयनितों को बुलवा दिया। इसमें अधिकांश बाहर होने के कारण नहीं आ सके लेकिन करीब पचास चयनितों ने अपनी नियुक्ति का आदेश प्राप्त कर लिया। आयुक्त ने बताया कि संबंधित चयनितों के दस्तावेजों की जांच अब अगले बीस दिन तक चलेगी।

इसलिए दिखाई यह जल्दबाजी
इस सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकरहाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी लेकिन खंडपीठ ने उन जिलों की लॉटरी और उसका परिणाम घोषित करने के आदेश दिए गए जहां अभ्यर्थियों ने याचिका दायर नहीं की है। ऐसे जिलों में राज्य सरकार ने तत्काल लॉटरी का परिणाम घोषित करवा कर चौबीस घंटे में नियुक्ति पत्र सोँपने के आदेश जारी कर दिए। सरकार को अंदेशा था कि परिणाम के बाद चयन से वंचित कई लोग फिर से हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते है, ऐसे में नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएं तो यह भर्ती प्रक्रिया की पूरी हो जाएगी। सरकार के आदेश पर डीएलबी ने तत्परता से निकायों में यह प्रक्रिया पूरी कराने के लिए आयुक्त और ईओ को अधिकृत किया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग