श्रीगंगानगर. जार्डन हत्याकांड को लेकर पुलिस संदीधो की तलाश में जुटी है और नाकाबंदी कर रही है। सोमवार रात को पुलिस ने सुखाड़िया सर्किल पर चौपहिया व दुपहिया वाहनों की सघन जांच पड़ताल की। पुलिस की यह जांच देर रात तक चली। नाका बन्दी में पुलिस ने मीरा चोक की तरफ से आने वाले सभी वाहनों की जांच की। इस दौरान कारो के कागजात देखे गए तथा वाहनों की तलाशी ली। इसके अलावा बाइको के नम्बर व कागजात देखे। इस दौरान यहां वाहनों की कतार लग गई।