
-निरुद्ध नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा
श्रीगंगानगर.
हत्या से पहले जॉर्डन की रैकी करने वाले किशोर ने जिम में सुबह शूटरों के ऊपर जाने और जॉर्डन को शूट करके नीचे आने तक रैकी की थी। सोमवार को पुलिस निरुद्ध किए किशोर को मौके पर ले गई, उसने रैकी करने के स्थान व जिम में जॉर्डन के आने व शूटरों की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किशोर को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि किशोर इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पुलिस को लेकर गया, जहां से उसने रैकी की थी। पुलिस ने किशोर को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया है। पुलिस इसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
तीन-चार सक्रिय सदस्यों की तलाश
पुलिस ने बताया कि शहर में गैंग के तीन-चार सक्रिय सदस्यों के नाम और सामने आए हैं, जो गैंग को सपोर्ट करते हैं। पुलिस ने इनकी पहचान कर ली है और इनकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई चल रही है। ये युवक लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं।
गैंग ने किया किशोर का इस्तेमाल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किशोर गैंग से जुड़ गया था। गैंग के लोग उसे कहते थे कि कभी भी कोई काम हो तो बता देना। केवल इसी को लेकर गैंग के लिए काम करने लग गया। जॉर्डन हत्याकांड में गैंग की ओर से किशोर का इस्तेमाल किया गया। उससे जॉर्डन की रैकी कराई और उसको शूट करके बदमाश यहां से फरार हो गए।
Published on:
04 Jun 2018 08:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
