5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीसीटीवी फुटेज में चौटाला की तरफ जाते दिखे लुटेरे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
robbery

सीसीटीवी फुटेज में चौटाला की तरफ जाते दिखे लुटेरे

संगरिया.

यहां रविवार रात कांग्रेस जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई की कार उनके चालक से लूटने के मामले में अज्ञात लुटेरों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। वारदात के बाद पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सोमवार सुबह पुलिस ने पुन: मौका मुआयना किया। वारदात स्थल से थोड़ी दूर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कार चौटाला की तरफ जाती दिखाई दी है। लेकिन कोई पुख्ता सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


जानकारी के अनुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई का चालक वार्ड २५ निवासी राजेश कुमार उनकी इनोवा कार लेकर घर जा रहा था। वह वार्ड २३ में बिश्नोई के यहां रहने वाले एक जने को छोडक़र वापस भगतपुरा रोड की ओर लौटने के लिए ओवरब्रिज पर चढ़ रहा था। करीब रात साढ़े दस बजे तीन अज्ञात बाइक सवार आए तथा अपनी बाइक कार के आगे फेंक दी। कार रुकते ही चालक को पिस्तौल दिखाकर बाहर निकाला तथा मारपीट कर कार छीनकर ली। हरियाणा के नम्बरों की बाइक घटनास्थल पर ही छोडक़र हरियाणा की तरफ फरार हो गए।


पहले भी लूट का प्रयास
अज्ञात बाइक सवारों ने इनोवा कार लूटने से पहले रविवार रात करीब सवा नौ बजे वार्ड 22 निवासी पत्रकार पवन सिंगला की गाड़ी लूटने का प्रयास किया। सिंगला ने बताया कि घर लौटते समय ओबीसी बैंक के समीप सडक़ पर खड़े बाइक सवार युवकों ने उन पर पथराव व फायर किया। कांच की बोतल से कार का शीशा भी तोड़ दिया। स्थिति को भांपते हुए वे किसी तरह वहां से भाग निकले। पुलिस स्टेशन पहुंच आपबीती सुनाई।

लूट की वारदात के बाद जिलाध्यक्ष बिश्नोई के साथ कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष पवन सेठी, ओमप्रकाश छाबड़ा, ओमप्रकाश करवा, टोनी ऐरी, पवन सोनी आदि थाने पहुंचे। उन्होंने आईजी से फोन पर वार्ता कर स्थिति बताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की यात्रा में पुलिस इतनी व्यस्त है कि कस्बे में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो गया है। रात्रि गश्त के नाम पर लीपापोती हो रही है। आईजी ने उन्हें त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कुछ ही देर में डीएसपी देवानंद भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी अरूण चौधरी कई टीम के साथ लुटेरों की तलाश में जुटे हैं।[पसं.]

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग