कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए आम व्यक्ति को जागरुक करने के लिए अब सहायक औषधि नियंत्रक विभाग व दवा विक्रेता भी सक्रिय हुए हैं। कार्यालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन राजस्थान जयपुर की ओर से चल रहे डेप रक्षक महा अभियान में दवा विक्रेताओं के साथ मिलकर हिस्सा बनने का निर्णय किया गया। बैठक में सहायक औषधि नियंत्रक अशोक कुमार,औषधि नियंत्रक अधिकारी पंकज जोशी,रामपाल वर्मा व श्वेता छाबड़ा,दवा विक्रेता मदन अरोड़ा,राजेंद्र चुघ, इंद्रजीत, रामपाल सुखीजा, सुनील भठेजा,दीपक बंसल,अरुण अग्रवाल आदि ने संकल्प लिया कि प्रत्येक दवा विक्रेता कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम के खिलाफ जागरुक करने के लिए पोस्टर का विमोचन किया गया।