27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूटे बीस हजार रुपए

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 20 Jul 2018, 8:30 PM IST

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूटे बीस हजार रुपए

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूटे बीस हजार रुपए

श्रीगंगानगर.

मटीलीराठान थाना इलाके में 15 जेड के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम को बाइक पर आए दो युवक वहां मौजूद सेल्समैन से बीस हजार रुपए की नकदी लूटकर ले गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कराई, लेकिन देर रात तक युवकों का कहीं सुराग नहीं मिल पाया।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो युवक बाइक पर 15 जेड के समीप स्थित संजय वर्मा के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इस दौरान सेल्समैन उनके पास गया तो दोनों युवकों ने उससे बैग छीन लिया और बाइक लेकर फरार हो गए। सेल्समैन ने शोर किया तो आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। लेकिन जब तक युवक जा चुके थे। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद इलाके में नाकेबंदी करवा दी गई। सूचना के बाद मटीलीराठान थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सेल्समैन से वारदात की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल के जनरेटर की बैटरियां चोरी

श्रीगंगानगर. राजकीय चिकित्सालय परिसर स्थित जनरेटर रूम से अज्ञात व्यक्ति बुधवार की रात को स्वचालित जनरेटर की बैटरियां चोरी कर ले गए। इस मामले को लेकर चिकित्सालय प्रशासन की ओर से सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने वहां के सीसीटीवी रिकॉर्डिंग खंगाली है, जिसमें एक व्यक्ति जनरेटर रूम में जाते व बैटरियां खोलकर जाते हुए दिखाई दिया है, जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय के डॉ. एसएम बत्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार की रात को अज्ञात व्यक्ति चिकित्सालय परिसर में जनरेटर रूम में घुस गए। जहां स्वचालित जनरेटर की बैटरियां चोरी करके ले गए। मामले की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली, जिसमें रात के समय एक व्यक्ति जनरेटर रूम में जाते व बैटरियां खोलते हुए दिखा है। पुलिस ने इस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। बैटरी चोरी होने के कारण बिजली गुल होने पर जनरेटर चल नहीं पाया, जिसके चलते कई कार्य प्रभावित हुए।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग