अधिकारी बोले, अब सफाई करवाएंगे
सीसी रोड तोडऩे की कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के सहायक अभियंता मंगत सेतिया, सुखपाल कौर, फायर ऑफिसर गौतम लाल व पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी नरेश झौरड़ आदि मौजूद रहे। वहां पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। नाले के ऊपर से सीसी रोड हटी तो पता चला कि नाला पूरी तरह से जाम है। इसी कारण सीवरेज का पानी आगे नहीं जा रहा था। परिषद अधिकारियों का कहना है कि अब नाले को साफ करवाया जाएगा। नाले पर सीसी रोड क्यों बनाई गई? इसका परिषद के तकनीकी अधिकारियों और आयुक्त के पास कोई जवाब नहीं था। नगर परिषद की टीम नालों की सफाई में जुटी है, लेकिन हालात में ज्यादा सुधार नहीं हो रहा है। पुरानी आबादी, आदर्श पार्क व वार्ड नंबर 24 आदि क्षेत्र में अधिकतर नाले अभी भी ब्लॉक ही हैं। इस कारण लोगों की परेशानी कम होने का नाम तक नहीं ले रही है। पार्षद राजा चुघ ने भी आयुक्त से वार्ड नंबर 21 में सीवरेज के नाले ब्लॉक होने की समस्या बताई और इसका निस्तारण करने की मांग की।