5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपलब्धियां गिनाने बैठे, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के सवाल पर टीटी हुए मौन

- पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के सवाल पर टीटी हुए निरुतर -केंद्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की पत्रकार वार्ता
2 min read
Google source verification
demo pic

demo pic

श्रीगंगानगर.

केंद्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर इलाके के मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी शनिवार को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए पहुंचे, लेकिन पत्रकारों के सवालों ने उन्हें निरुत्तर कर दिया। सर्किट हाउस में हुई इस पत्रकार वार्ता में पिछले चार वर्ष में पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि सहित एक के बाद एक सवाल पर मंत्री बचाव की मुद्रा में दिखे। मंत्री टीटी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष हरिसिंह कामरा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जसवीरङ्क्षसह, विधायक राजेंद्र भादू, गुरजंटसिंह बराड़, नगर विकास न्यास अध्यक्ष संजय महिपाल ने भी सवालों के जवाब देने का प्रयास किया लेकिन अधिकांश सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी ने शुरुआतउपलब्धियों के बखान के साथ की। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना सहित कई योजनाओं का उल्लेख किया तथा इस संबंध में एक लिखित दस्तावेज भी प्रस्तुत किया। इसके बाद पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की मूल्यवृद्धि का सवाल उठा लेकिन इस पर मंत्री टीटी उचित जवाब नहीं दे पाए। यहां तक कि नहरों में दूषित पानी के सवालों पर मंत्री को निरुत्तर कर दिया ।


सीवर के नाम पर दर्द देने पर महिपाल बैकफुट पर

इलाके में सीवरेेज को उपलब्धि गिनाने के दौरान वहां उपजे हालात और लोगों की पीड़ा से संबंधित सवाल पर न्यास अध्यक्ष महिपाल भी इसका जवाब नहीं दे पाए। भारतमाला योजना में सड़कों के जाल बिछाने का जिक्र जैसे ही किया तो महिपाल से पूछ लिया कि आप क्या केन्द्रीय मंत्री या अधिकारी हंै, यह सुनकर वे चुप्पी साध गए।


हार के अंतर पर क्या बनाई रणनीति

इस बीच अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार का अंतर कम करने के लिए कोई रणनीति बनाई है या क्या, इस पर भाजपाइयों का दावा था कि फिर से विधानसभा में बहुमत आएगा। सूरतगढ़ विधायक राजेंद्र भादू का कहना था कि अभी हमारे छह में से चार विधायक हैं लेकिन अगले विधानसभा चुनाव में हम सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन

इस प्रेस वार्ता का आयोजन यूआईटी अध्यक्ष की ओर से था, ऐसे में भाजपा नगर मंडल के प्रदीप धेरड़, अमित चलाना, ओबीसी मोर्चा के राजकुमार सोनी, एससीएसटी मोर्चा के ओमी नायक, रमेश राजपाल, प्रहलाद टाक, भाजयुमो के रमजान अली चोपदार आदि को बुलाकर प्रेस वार्ता की बजाय कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग