इस मौके पर विकास अधिकारी सादुलशहर, उप प्रधान पंचायत समिति सादुलशहर, श्री बलविंदर सिंह गिल प्रबंधक समग्र सहकारी विकास योजना, दलीप कुमार सुथार अध्यक्ष सहकारी समिति, संचालक मंडल समिति व्यवस्थापक महेंद्र कुमार जाखड़ व उपाध्यक्ष मनदीप कौर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर सहकारी समिति में समारोह का आयोजन किया गया तथा चाय नाश्ते का प्रबंध भी किया गया। दलीप सुथार ने बताया कि इससे सहकारी समिति की निजी आय बढ़ेगी तथा बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।