27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा

पुलिस ने चार जनों को लिया हिरासत में, एक फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 18 Feb 2018, 8:10 AM IST

mobile robber

रायसिंहनगर.

राहगीरों के हाथों से मोबाइल छीनकर भागने वाले युवकों का गिरोह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नशेड़ी प्रवृत्ति के इन युवकों से पुलिस ने तीन मोबाइल बरामद किए हंै वहीं गिरोह का खुलासा होने की जानकारी मिलते ही मोबाइल खो चुके लोगों ने पुलिस थाने पहुंचकर परिवाद दिए। उक्त परिवादों के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमे दर्ज किए हैं।


थानाधिकारी माजीद खान ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल झपटने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया था। युवक की गिरफ्तारी के बाद हुई सख्त पूछताछ में युवक ने पूरे गिरोह के नाम बता दिए जिस पर एक-एक कर चार युवकों को गिरफ्त में ले लिया गया जबकि एक अन्य फरार हो गया। उधर मोबाइल चोर गिरोह के सामने आने के बाद इनका शिकार हुए लोग पुलिस थाने पहुंचे तथा नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई। थानाधिकारी ने बताया कि गिरोह में वार्ड नंबर 12 निवासी सुनील कुमार पुत्र नानूराम नायक, चक 23 पीएस निवासी सुनील पुत्र मांगीलाल नायक, वार्ड नंबर 15 निवासी विकास पुत्र सुरेन्द्र कुमार नायक तथा वार्ड नंबर 13 निवासी अजय कुमार पुत्र महावीर बाजीगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य युवक वार्ड नंबरर पांच निवासी काली पुत्र गंगाराम धोबी फरार चल रहा है।


इन्होंने दर्ज करवाया परिवाद
गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद रायसिंहनगर के वार्ड नंबर 12 निवासी पीयूष पुत्र राजेश कुमार ने विकास, सुनील कुमार व अजय बाजीगर पर उसका मोबाइल छीन ले जाने का आरोप लगाया। उसने बताया कि वह थरेजा हॉस्पिटल के पास अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उक्त लोग बाइक लेकर आए तथा मोबाइल छीनकर ले गए। इसी तरह रायसिंहनगर के ही वार्ड नंबर आठ निवासी जतिन पुत्र अश्वनी अरोड़ा ने आरोप लगाया कि 10 जनवरी को वह 11 टीके फाटक के पास जा रहा था कि आरोपित काली, सुनील व एक अन्य बाइक पर सवार होकर आए तथा उसका मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग