जवाहरनगर थाना पुलिस ने साधुवाली गांव में एक युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मां व बेटे को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपित महिला को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, जबकि उसके पुत्र को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि साधुवाली निवासी दिलीप नायक की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने साधुवाली निवासी रक्खीदेवी व उसके पुत्र धर्माराम उर्फ धर्मपाल को गिरफ्तार किया था। आरोपितों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से रक्खीदेवी को अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया तथा धर्माराम को दो दिन रिमांड पर दिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।