27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनूपगढ़ से बीकानेर के लिए नई बस सेवाएं आरम्भ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 20 Jul 2018, 7:54 PM IST

file photo

file photo

मरीजों को अस्पताल तक छोड़कर आएगी रोडवेज बस
अनूपगढ़.

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अनूपगढ़ आगार ने जनता की मांग पर एक ऐसी बस सेवा आरम्भ की है जो अनूपगढ़ से बीकानेर के पी.बी.एम. अस्पताल तक जाने वाले मरीजों को अस्पताल तक छोड़कर आएगी। नई बस सेवा के रूप में आरम्भ की गई राजस्थान रोडवेज की यह बस अनूपगढ़ से सुबह पांच बजे रवाना होकर आठ बजे पहुंचेगी तथा बीकानेर के पी.बी.एम. अस्पताल तक जाएगी। इससे यात्रियों और रोगियों के समय की बचत होगी।

श्रीगंगानगर में एक पखवाड़े के बाद बरसा पानी, गर्मी से राहत

आगार के मुख्य प्रबंधक अब्दुल कलाम ने बताया कि फास्ट बस सेवा के रूप में आरम्भ की गई इस बस का किराया साधारण रखा गया है। वापसी में बीकानेर से यह बस 11 बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर अनूपगढ़ पहुंचाएगी। । इसी प्रकार आगार की एक बस रायङ्क्षसहनगर से बीकानेर के लिए भी आरम्भ की गई है, जोकि पहले अनूपगढ़ से सुबह सात बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर 8 बजकर 35 मिनट पर रायसिंहनगर पहुंचेगी तथा रायसिंहनगरसे 9 बजकर 16 मिनट पर रवाना होकर वाया अनूपगढ़ होते हुए 2 बजकर 15 मिनट पर बीकानेर पहुंचेगी। ।

दहेज में कार नहीं देने पर की थी हत्या, मां-बेटे को दस वर्ष की सजा

वापसी में यही बस दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर बीकानेर से रवाना होकर शाम 6 बजकर 15 मिनट पर अनूपगढ़ पहुंचेगी। ज्ञात रहे अनूपगढ़ सहित आसपास के अलावा घड़साना क्षेत्र से भी प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या मरीज बीकानेर के पी.बी.एम. अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने के लिए जाते हैं, जिन्हें बीकानेर में रोडवेज बस स्टैण्ड दूर होने की वजह से पैसे के साथ-साथ समय भी बर्बाद करना पड़ता है। इन बसों के संचालन से मरीजों के समय तथा पैसे दोनों की बचत होगी।

रद्दी के नीचे छिपाकर पंजाब ले जा रहे थे एक क्विंटल 44 किलोग्राम डोडा पोस्त, तीन गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग