शहर को आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए जिला स्थायी लोक अदालत की ओर से कैटल फ्री सिटी अभियान चलाने के आदेश किए गए थे, लेकिन नगर परिषद, नगर विकास न्यास और जिला प्रशासन ने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया। ऐसे में अब मुंसिफ कोर्ट में शिकायतकर्ता अधिवक्ता राधेश्याम गोयल की ओर से न्यायालय की अवमानना याचिका पर जिला कलक्टर, नगर परिषद आयुक्त, सभापति, नगर विकास न्यास अध्यक्ष, जिला परिवहन अधिकारी और यातायात पुलिस प्रभारी को नोटिस जारी कर तलब किया है।