25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक किलो 505 ग्राम अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने तीन जनों को 01 किलो 505 ग्राम अवैध अफीम सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Yogesh Tiwari

•

Updated: 30 May 2025, 1:42 AM IST

One kilo 505 grams of opium recovered, three arrested

One kilo 505 grams of opium recovered, three arrested

चूनावढ़(श्रीगंगानगर). पुलिस ने तीन जनों को 01 किलो 505 ग्राम अवैध अफीम सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चूनावढ़ पुलिस ने सडक़ आम रोही 22 जीजी से एक कार में सवार तीन तस्करों को 01 किलो 505 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया।
एसएचओ मलकीयत सिंह ने पुलिस स्टाफ नाकाबन्दी दौरान सडक़ आम रोही 22 जीजी से आरोपी श्रवण कुमार पुत्र लाधूराम निवासी बरूडी, गुडामलानी, बाड़मेर, मांगी लाल पुत्र देवाराम निवासी मालवा नगर, चितलावना जालोर, बाबूलाल पुत्र भगवानाराम निवासी बोलो का डेर, धोरीमन्ना, बाड़मेर के कब्जा से 01 किलो 505 ग्राम अफीम बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।
परिवहन व प्रयुक्त एक कार को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ चूनावढ़ पुलिस ने मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान हिन्दुमलकोट थाना के सीआई गुरमेल सिंह को सुपुर्द किया गया है। चूनावढ़ पुलिस टीम एसएचओ मलकीयत सिह, हंसराज हैड कांस्टेबल, श्रवण कानि., अंबालाल कानि.,सीताराम कानि., सुखदेव कानि.,पवन कानि.,रण सिंह कानि. व गणेश सिंह हैंड कांस्टेबल एसओजी नारकोटिक्स चौकी, श्रीगंगानगर व पवन कुमार कांस्टेबल पुलिस थाना चूनावढ़ की विशेष भूमिका रही। आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर 3 जून तक रिमांड पर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग