17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीगंगानगर जिले में पासपोर्ट कार्यालय शुरू

-आजादी के बाद पहली बार हुई शुरूआत, नागरिकों को मिलेगा लाभ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 26 Feb 2018, 9:30 PM IST

inauguration

inauguration

श्रीगंगानगर.

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद निहालचंद ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार सदैव गरीब व अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के कल्याण को लेकर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार एक ऐसे काम की शुरुआत श्रीगंगानगर में हो रही है,जिसके लिये यहां के नागरिकों को जयपुर व सीकर के चक्कर नहीं लागने पड़ेंगे। सांसद श्रीगंगानगर डाक विभाग और विदेश मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सेवा केन्द्र का शुभारंभ सांसद, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र डाक सेवाओं के निदेशक कृष्ण कुमार यादव व वरिष्ठ अध्यक्षीक पास्टपोर्ट सेवा जयुपर की उपस्थिति में किया गया।

उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र में आज के दिन 2 पासपोर्ट कार्यालयों की शुरूआत की गई है। राजस्थान में 17 सेवा केन्द्रों में से 2 सेवा केन्द्र हमें मिले हैं। सांसद ने कार्यक्रम से पूर्व पासपोर्ट कार्यालय का फीता काटकर व द्वीप प्रज्जवलन किया तथा पट्टिका का अनावरण कर पासपोर्ट सेवा केन्द्र की शुरूआत की। प्रथम दिन एक वर्षीय बच्चे को पासपोर्ट रसीद सांसद ने प्रदान की।

72 जीबी गांव संपूर्ण बीमा गांव घोषित

राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र डाक सेवाओं के निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि श्रीगंगानगर प्रधान डाकघर में जल्द ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खुलेगा और श्रीगंगानगर के सभी द्वीपदीय डाकघरों में आधार एनरोलमेंट सेन्टर खोले जाएंगे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के तहत जिले में लगभग 13 हजार बेटियों को सुकन्या खाते खोलने के साथ-साथ 13 गांवों को शत-प्रतिशत सुकन्या समृद्धि गांव बनाया जा चुका है। 72 जीबी गांव को संपूर्ण बीमा ग्राम बनाया जा चुका है।

इनकी रही भागीदारी

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (सर्तकता) वीरेन्द्र कुमार वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम गंगानगर, नगर परिषद के सभापति अजय चाण्डक, पासपोर्ट सेवा के वरिष्ठ अधीक्षक पीसी शर्मा,डाक अधीक्षक जीएन कनवाडिया,सुशील श्योरान, प्रदीप धेरड़, ओमी नायक, सुरेन्द्र भांभू,गुरुवीर सिंह, सहायक डाक अधीक्षक राकेश धींगड़ा व अजय चुघ, हैड पोस्टमास्टर विशाल भारद्वाज, डाक निरीक्षक सुनील गर्ग, पारसमल सुथार, बलदेव सिंह बराड़ सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।